VISITORS

0 1 0 5 3 4

June 10, 2026 4:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 4:10 am

युवती ने किया सुसाइड, लिव-इन पार्टनर हिरासत में

शब्द अग्नि / इंदौर। सांईकृपा कॉलोनी में एक सप्ताह पहले दोस्त के पास रहने आई 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात युवती का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद दोस्त ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और युवती के दोस्त को हिरासत में ले लिया है।
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार बुधवार रात करीब 11:30 बजे एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि जागृति कर्मा (22) को उसका दोस्त हर्ष पुत्र रोहित मिश्रा अस्पताल लेकर पहुंचा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद जागृति को मृत घोषित कर दिया। हर्ष ने बताया कि उसने रात करीब 9 बजे जागृति को फंदे पर लटका हुआ देखा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि जागृति उज्जैन के एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और मूल रूप से रीवा की रहने वाली थी। वह एक सप्ताह पहले इंदौर में दोस्त हर्ष के पास रहने आई थी। हर्ष मूल रूप से देवास का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में हर्ष ने बताया कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जानकारी जागृति के परिजनों को दे दी है। जागृति के पिता शिक्षक हैं और परिवार में एक बहन व एक भाई भी है। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। हर्ष से गुरुवार दोपहर में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर