VISITORS

0 1 2 6 2 9

June 17, 2026 1:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 1:26 pm

युवती ने मंगेतर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में संपर्क तोड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर है।
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से भोपाल के पास की रहने वाली है और वर्ष 2017 से इंदौर में रहकर एक कॉल सेंटर में काम कर रही है। इसी दौरान उसकी पहचान भोपाल निवासी पवन अहिरवार से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। पवन ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसकी जानकारी पीड़िता ने वर्ष 2023 में अपने परिवार को दी। परिजनों की सहमति के बाद मार्च 2023 में दोनों की सगाई करवाई गई। सगाई के बाद से ही आरोपी का व्यवहार बदल गया। पीड़िता के मुताबिक पवन उससे विवाद करने लगा, मारपीट और अपशब्द कहने लगा। इसी बीच उसे पता चला कि पवन किसी अन्य युवती को भी डेट कर रहा है। इस पर पवन ने यह कहकर बात टाल दी कि वह सिर्फ उसकी परिचित है।

पीड़िता का आरोप है कि 3 जनवरी को पवन उसे अपने मामले में सफाई देने कमरे पर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। लगातार संपर्क न हो पाने के कारण पीड़िता मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई, जिसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने आरोपी पवन अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर