VISITORS

0 1 1 8 9 6

June 14, 2026 12:40 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 12:40 am

सुशासन एवं मोहल्ला विकास कार्यशाला आयोजित

शहरी सुशासन एवं मोहल्ला सभा सशक्तिकरण पर क्षमता विकास कार्यशाला आयोजित

शब्द अग्नि / इंदौर। मध्य प्रदेश नव निर्माण मंच (एमपीएनएनएम) द्वारा शनिवार को होटल राजशाही, इंदौर में शहरी सुशासन विषय पर एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रमुख फोकस 74वें संविधान संशोधन के अंतर्गत मोहल्ला सभा एवं मोहल्ला समिति की प्रभावी स्थापना और संचालन के माध्यम से शहरी लोकतंत्र को मजबूत करना तथा वंचित समुदायों में आधारभूत संरचना विकास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला में इंदौर शहर की 10 साझेदार बस्तियों से आए 40 से अधिक सामुदायिक नेताओं, महिला प्रतिनिधियों एवं नागरिक नेतृत्वकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्थानीय स्वशासन, नागरिक भागीदारी, शहरी नियोजन तथा समुदाय आधारित विकास प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला सभाओं को स्थानीय निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास आवश्यकताओं को सीधे स्थानीय निकायों तक पहुंचा सकते हैं। कार्यशाला में यह भी चर्चा की गई कि किस प्रकार मोहल्ला समितियों को सक्रिय कर पेयजल, स्वच्छता, सड़क, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी हस्तक्षेप किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश नव निर्माण मंच की इंदौर शहर स्तरीय फेडरेशन की वार्षिक आम सभा भी आयोजित की गई, जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित फेडरेशन आगामी नगरीय निकाय चुनावों के संदर्भ में समुदायों की भागीदारी बढ़ाने तथा इंदौर शहर के प्रस्तावित मास्टर प्लान के प्रारूप में वंचित एवं हाशिए पर स्थित समुदायों के हितों और आवश्यकताओं को शामिल कराने के लिए रणनीतिक कार्ययोजना तैयार करेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर