VISITORS

0 0 8 0 3 8

May 28, 2026 3:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 3:30 am

खिरिया मंडला में भव्य कलश यात्रा गंगा आरती

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गंगा दशहरा कई धार्मिक आयोजन हुए सम्पन्न 

शब्द अग्नि/ दमोह

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ग्राम खिरिया मंडला में धार्मिक उत्साह और जन-भागीदारी का एक अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के कुशल निर्देशन में सेक्टर दमयंती नगर की नवांकुर संस्था ‘बांसा तारखेड़ा’ नेहरू युवक मंडल’ के विशेष सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खिरिया मंडला में एक भव्य कलश यात्रा, कलश पूजन एवं गंगा आरती का गरिमामयी आयोजन किया गया।भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ गांव की महिलाओं और बालिकाओं द्वारा पारंपरिक वेषभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शुरू हुआ।

पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहाँ ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। पूरा वातावरण ‘गंगा मैया की जय’ और धार्मिक भजनों से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात विधिवत रूप से कलश पूजन संपन्न कराया गया और सामूहिक रूप से माँ गंगा की महाआरती की गई, जिसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जल संरक्षण की कामना की।वरिष्ठ जनों और मातृशक्ति की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कुसुम रानी श्रीमती सरोज रानी

बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

जीवन पटेल बाबू पटेल पंच दीपक पटेल सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ‌ आयोजन के अंत में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गंगा दशहरा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, जन अभियान परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप ग्रामीणों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, पानी की हर बूंद सहेजने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जितेंद्र राजपूत द्वारा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर