VISITORS

0 1 8 8 3 2

August 13, 2026 2:49 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

हरदा : चेंबर ऑफ कॉमर्स का गठन किया

हरदा जिले में आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए मिशन हैप्पी का गठन किया गया
दैनिक शब्द अग्नि डी एस चौहान
हरदा / मिशन हैप्पी हरदा के अंतर्गत नर्मदा वैली ट्रस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में किसान भवन,बाहेती कॉलोनी में व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं सिविल सोसाइटी के तयप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य हरदा जिले के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हरदा चेंबर ऑफ कॉमर्स के गठन पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक की शुरुआत में डॉ.शिरीष अग्रवाल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक संस्थानों का एक ऐसा संगठन है, जिसका उद्देश्य व्यापार,उद्योग एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।इसके माध्यम से व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने, नीतिगत सुझाव देने तथा औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है। समाजसेवी राजीव बाहेती ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स जिले के आर्थिक विकास को नई दिशा देगा तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।सरगम जैन ने उद्यमिता विकास,कौशल उन्नयन एवं व्यापारिक जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।नरेंद्र राठी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन से व्यापारियों एवं किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा। वहीं डॉ. एल.एन. पाराशर ने इसे शासन और व्यापारिक समुदाय के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर