हरदा मुख्यालय के विभिन्न वार्ड का आकस्मिक दौरा भी कलेक्टर महोदय को करना चाहिए
दैनिक शब्द अग्नि डी एस चौहान
हरदा/ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को हर वार्ड का दौरा करना चाहिए ताकि निर्माण कार्य में चल रही धधाली का खुलासा हो सके, गौरतलब है कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद लोगों को सड़कों के गड्ढे से लगातार परेशानी उठानी पड़ती है जगह-जगह नालियों सड़क में बने गड्ढों डामरीकरण घटिया के चलते जगह-जगह गिट्टी निकल रही है ठेकेदार की सेटिंग के चलते आफिस में बैठकर खुलेआम एक निश्चित राशि पर मूल्यांकन सत्यापन हो रहा है विभाग सिर्फ ठेकेदार के भुगतान पर ध्यान देते हैं डेली कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी जाती है घटिया सस्ती सीमेंट का बैखौफ उपयोग हो रहा है आज तक ठेकेदार पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है एक दिन में लाखों की सीमेंट सड़क बन जाती है छह महीने में जगह-जगह दरारें गढ्ढे होने लगते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है
नालियों में मच्छरों का झुण्ड देखा जा सकता है लाखों की बड़ी नालियों में झाड़ उग रहे हैं सफाई व्यवस्था सिर्फ गिनें चुने मोहल्ले तक सीमित है, मोहल्ले में दवा फिनाईल धुआं मशीन का उपयोग भी सिर्फ दिखावा सबित हो रहा है, पार्क बाऊन्डी वाल खेलकूद के नाम लाखों का भुगतान हुआ लेकिन वर्तमान में हालात देखने योग्य है, शहर की अधिकांश सड़क गढ्ढों में तब्दील है डामरीकरण की गिट्टी से पैदल चलाना दूभर हो रहा है हरदा कलेक्टर को हरदा मुख्यालय के हर वार्ड का निरीक्षण करना चाहिए ताकि आमजन आपनी मूलभूत सुविधाओं की कहानी बता सके हरदा नगरपालिका से प्रतिवर्ष करोड़ों का निर्माण कार्य का भुगतान हो रहा है डीजल का भुगतान हो रहा स्ट्रीट लाइट खरीदी जा रही है लेकिन गुणवत्ता का कोई मापदंड नहीं है सिर्फ वर्क आर्डर ओर भुगतान का ध्यान रखा जाता है, नगरपालिका अवैध कालोनियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है लेकिन अवैध वसूली के चलते अवैध कालोनियों की खरीदी बिक्री चल रही है
Author: Shabd Agni
.