VISITORS

0 1 2 0 9 3

June 14, 2026 5:07 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 5:07 pm

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात

महिला सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से हत्या,हाथ-पैर बांधे  मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था

इंदौर। अपराधी जब अपराध करता है तो फिर मणनवीय संवेदनाये नहीं बचती ऐसा ही एक मामला हाल ही हुआ शहर के नंदबाग क्षेत्र में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लगभग 35 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जो एक निजी संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थी।

शव संदिग्ध अवस्था में मिला

जानकारी के अनुसार महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

लोगों के अनुसार घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दिनदहाड़े या रात के समय हुई इस वारदात को लेकर लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतका के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर