VISITORS

0 1 4 8 0 6

June 28, 2026 3:12 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 3:12 am

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 28 जनवरी को

केंटीन, पार्किंग, चेम्बर्स और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण
शब्द अग्नि न्यूज़ / इन्दौर | हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी शहर के लोकप्रिय युवा एडवोकेट अपूर्वा पीके शुक्ला ने बताया कि 28 जनवरी को बार एसोसिएशन के चुनाव में मैं उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी हूं। बार एसोसिएन के उज्जवल भविष्य, वकीलों के सम्मान, सुविधा हेतु बिना किसी भेदभाव के कार्य करूंगी तथा मेनिफेस्टो जारी किया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल किए गए हैं।
प्रेजेन्टेशन सेक्शन में अभिभाषकों के लिए वेटिंग चेयर्स लगवाना व स्टॉफ को बढ़वाकर उसको सुचारू रूप से अभिभाषको के लिए सुविधाजनक बनवाना। अभिभाषकों के लिए केन्टिन की व्यवस्था करवाना। कार पार्किंग में कारों को सुचारू रूप
से पार्किंग करवाने हेतु व्यवस्था करवाना। हायकोर्ट में अभिभाषकों के लिए वर्तमान चेम्बरों के अलावा नये चेम्बर्स के लिए जमीन अलॉटमेन्ट करवाना व चेम्बर्स बनवाना । हायकोर्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण करवाना। महिला अभिभाषकों के लिए अलग से लॉकर्स व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना । अभिभाषकों का ग्रुप इंश्योरेंस करवाना। डिस्पेन्सरी में आधुनिक उपकरणों एवं डॉक्टरों की उपलब्धता करवाना। जिला न्यायालय के अभिभाषकों की परेशानियों का समाधान समान रूप किया जाएगा। लायब्रेरी को अपडेट कराकर उसका वार्षिक सब्क्रिप्शन लिया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर