प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा भव्य पत्रकार संगोष्ठी
शब्द अग्नि / सैयद अखलाक अली.
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वी वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन में राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री महान भारत सागर जी (Retired DGP एवं साहित्यकार) ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता हमारी पहचान है, हमारा गौरवशाली इतिहास की हमारी धरोहर है। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल देते हुए वर्तमान संदर्भ में पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। हिंदी पत्रकारिता का भविष्य उज्ज्वल और चुनौतीपूर्ण दोनों है। वर्तमान समय में, हिंदी पत्रकारिता ने अंग्रेजी पत्रकारिता के दबदबे को खत्म कर दिया है और भारत में प्रकाशित होने वाले अधिकांश अखबार हिंदी में ही हैं। हिंदी पत्रकारिता ने अपनी एक मजबूत स्थिति बना ली है और इसका भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल श्री हरिनारायण चारी मिश्रा (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता और पत्रकार लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने मीडिया और पुलिस के बीच के संबंधों पर बल दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने इस अवसर पर हरिनारायण चारी मिश्रा तथा श्री महान भारत सागर जी (Retired DGP एवं साहित्यकार) को विशेष स्मृति चिन्ह, शाल प्रदान कर सम्मानित किया गय
निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमले चिंतनीय
राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने हिंदी पत्रकारिता के महत्ता पर बल देते हुए वर्तमान समय में पत्रकारिता और विशेष तौर पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा हिंदी पत्रकारिता समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और जनता को जागरूक करने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने में मदद कर रही है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने पर भी बल देते हुए सरकार से मांग की।
डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की नवीन कृति हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला का हुआ विमोचन इस अवसर पर समृद्ध पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की नवीन कृति हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला का मुख्य अतिथि श्री महान भारत सागर जी (Retired DGP एवं साहित्यकार), हरिनारायण चारी मिश्रा (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल) सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने विमोचन किया।
इस अवसर पर संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट को भी विशेष स्मृति चिन्ह, शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुन्ना वारसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया
Author: Shabd Agni
.