VISITORS

0 1 8 8 3 1

August 13, 2026 2:18 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वैष्णव छात्रावास भवन पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस लघु व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर वैष्ण्व का किया स्वागत

शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / कांग्रेस लघु व्यापार प्रकोष्ठ का समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रामस्वरूप वैष्णव जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बुधवार को छात्रावास भवन पर वैष्णव समाज विकास समिति द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर उनका फूल-माला पहनाकर तथा साफा बांधकर स्वागत किया।
समाज अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव ने कहा कि रामस्वरूप वैष्णव को कांग्रेस लघु व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया जाना पूरे वैष्णव समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से समाज सेवा, जनहित और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज का नाम रोशन करते आए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रामस्वरूप वैष्णव व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई दिशा देंगे। वैष्णव ने अपनी नियुक्त पर ​वरिष्छ नेतृत्व का अाभार जताते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निरवहन करने का भरोसा दिलाया है। स्वागत कार्यक्र के दौरान कैलाश वैष्णव, मुकेश वैष्णव, हरिओम वैष्णव बगवाड़ा, सीताराम वैष्णव अडवाड़, कृष्णमुरारी वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, मीडिया प्रभारी सुरेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर