पुरुषोत्तम मास में सेवा का संकल्प साकार
शब्द अग्नि ब्रजेश सोनी
दमोह – पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर में सेवा का क्रम निरंतर जारी है। श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में 17 मई से लगातार निःशुल्क प्रसाद वितरण किया गया, जिसके अंतर्गत जरूरतमंदों, यात्रियों और निराश्रितों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। इसी सेवा अभियान के अंतर्गत 15 जून को सायं 6 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पर विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ व्यवस्था संभाली। श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार के कमलेश्वरानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस भंडारे में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही। आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य पुरुषोत्तम मास में अधिक से अधिक लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Author: Shabd Agni
.