VISITORS

0 1 2 2 6 7

June 15, 2026 3:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:33 pm

अफवाह के चलते पेट्रोल पंप पर लग गई भारी भीड़

जिसे जरुरत है उससे दस गुना डीजल स्टाक करने में लग गये

शब्द अग्नि डी एस चौहान

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने डीज़ल पर सबसे बड़ा डंडा चला दिया 11 जून 2026 को जारी खतरनाक आदेश से ट्रांसपोर्ट से लेकर खेती किसानी तक हड़कंमच गया है, सरकार कहती भरपूर डीजल पेट्रोल का स्टाक है फिर निर्धारित आदेश से मंच गयी होड़। 200 लीटर की लक्ष्मण रेखा अब आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीज़ल खरीद पाएगा ट्रक-ट्रैक्टर वालों की सांस अटकी, बेचा तो जेल इस 200 लीटर डीज़ल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक कालाबाजारी की तो सीधी कार्रवाई, पंप से बेदखली फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को अब रिटेल पेट्रोल पंप से एक बूंद ईंधन नहीं मिलेगा। बड़े उपभोक्ता जाएं सीधे बल्क सेल पॉइंट्स पर

क्यों आया ये खतरनाक’ आदेश
सरकारी सूत्रों के मुताबिक डीज़ल की जमाखोरी अवैध बिक्री और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए ये सख्त कदम उठाया गया है। रिटेल पंप सिर्फ आम आदमी के लिए रहेंगे

किस पर गिरेगी गाज
ट्रांसपोर्टर लंबी दूरी वाले ट्रकों को रोज-रोज 200 लीटर की लिमिट भारी पड़ेगी
किसान खरीफ सीजन में ट्रैक्टर-पंप सेट के लिए बार-बार पंप के चक्कर लगाने होंगे
छोटे उद्योग DG सेट चलाने वालों को अब बल्क पॉइंट ढूंढने पड़ेंगे

बल्क सेल पॉइंट क्या है
ऑयल कंपनियों के बड़े डिपो जहां हजारों लीटर का टैंकर एक साथ मिलता है। छोटे फैक्ट्री वाले अब सीधे वहां से उठाएंगे डीज़ल

विरोध शुरू
ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने कहा 200 लीटर में दिल्ली से मुंबई कैसे जाएंगे ? सरकार ने ट्रक का पहिया जाम कर दिया किसान संगठनों का आरोप खेती पर एक और वार, डीज़ल अब ओपन मार्केट नही कंट्रोल मार्केट हो गया 200 लीटर की लिमिट ने आम आदमी से लेकर ट्रांसपोर्टर तक की कमर तोड़ दी, सरकार का मकसद कालाबाजारी रोकना है पर सड़क पर हाहाकार मचना तय है पंप पर अब नो एंट्री का बोर्ड लगेगा फैक्ट्री वालों के लिए बल्क खरीदने वालों के लिए डीज़ल की डोज तय हो गई है ज्यादा चाहिए तो बल्क जाओ वरना ‌लॉक रहो

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर