VISITORS

0 1 2 8 2 2

June 19, 2026 12:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 12:08 am

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन किया 

पुराने शिक्षकों पर नया नियुक्ति कानून थोपना अन्यायपूर्ण,

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री, माननीय मुख्यमंत्री जी म प्र शासन के नाम सौंपा ज्ञापन,

शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की अनिवार्यता के कानून के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आव्हान पर मध्यप्रदेश ही संपूर्ण भारत देश के सभी जिला स्तर पर शिक्षकों की सेवा पर टीईटी लागू करने के विरुद्ध आज ज्ञापन सौंपा गया।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध नहीं कर रहा किंतु शिक्षकों की पीड़ा के निराकरण हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से संगठन अनुरोध कर रहा है कि इस निर्णय में संशोधन हेतु संसद में अध्यादेश आया जाए। संगठन शिक्षकों के प्रति प्राकृतिक न्याय समानता , विविध निश्चितता के सिद्धांत के आधार पर अध्यादेश लाने की मांग कर रहा है।
आज के इस ज्ञापन के माध्यम से संभागीय अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र जैन ने अनुरोध किया कि आर टी ई अधिनियम 2009 – 2010 में उल्लेखित नियुक्ति नियम में शिक्षक पात्रता परीक्षा का उल्लेख किया गया है, जो कि 23 अगस्त 2010 में NCET अंतर्गत अध्यादेश में उल्लेखित है। संगठन उक्त अध्यादेश को जारी होने की दिनांक से लागू करने का अनुरोध करके दिनांक 23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर