2 घंटे लाइन में लगने के बाद मिल रहा तेल, 3 पंपों पर सप्लाई ठप सादा पेट्रोल खत्म, 10 रुपए महंगा पेट्रोल डलवाने को मजबूर
शब्द अग्नि / नर्मदापुरम। शहर के पेट्रोल पंपों पर मंगलवार शाम हालात बिगड़ गए। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को दो-दो घंटे इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल मिल सका।
3 पंपों पर दो दिन से सप्लाई बंद
शहर और 3-4 किमी के दायरे में कुल 8 पेट्रोल पंप हैं। इनमें पुलिस वेलफेयर पंप समेत 3 पंपों पर पिछले दो दिन से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह बंद है। मंगलवार शाम भाजपा कार्यालय के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर भी सादा पेट्रोल खत्म हो गया। हालांकि शहर से बाहर के पंपों पर तेल उपलब्ध है।
सादा पेट्रोल खत्म, महंगा स्पीड डलवाने की मजबूरी
नर्मदापुरम में सादे पेट्रोल की कीमत 114.67 रुपए प्रति लीटर है, जबकि स्पीड पेट्रोल 124.05 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सादा पेट्रोल खत्म होने से वाहन मालिक करीब 10 रुपए प्रति लीटर महंगा स्पीड पेट्रोल डलवाने को मजबूर हैं।
संचालक vs प्रशासन
पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोलियम कंपनी से सप्लाई कम मिलने के कारण ये हालात बने हैं। वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नीता कोरी ने कहा कि नर्मदापुरम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है। ऐसी स्थिति क्यों बनी, इसकी जानकारी संचालकों से ली जा रही है।
*बैकग्राउंड:* गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने सोमवार को ही पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया था। यह इस महीने की चौथी बढ़ोतरी है।
नर्मदापुरम में आज के रेट
सादा पेट्रोल: ₹114.67/लीटर स्पीड पेट्रोल: ₹124.05/लीटर
Author: Shabd Agni
.