VISITORS

0 0 8 1 4 2

May 29, 2026 10:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 29, 2026 10:14 pm

संघ शिक्षा वर्ग में सैकड़ों परिवारों ने कराया मातृ-हस्त भोजन

सामाजिक समरसता और परिवार संस्कारों को मजबूत करने का आह्वान

शब्द अग्नि/सचिन जैन 

बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग-विशेष में शुक्रवार को मातृ-हस्त भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 132 परिवारों ने सहभागिता करते हुए स्वयंसेवकों के लिए अपने घरों से भोजन तैयार कर स्नेहपूर्वक भोजन कराया। आयोजन ने समाज और संघ के बीच आत्मीय जुड़ाव का वातावरण बनाया।

कार्यक्रम के दौरान वर्ग पालक विक्रम सिंह ने उपस्थित परिवारों को संघ के पंच परिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का भाव और नागरिक कर्तव्यों के पालन पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बांधना समय की आवश्यकता है। परिवारों में संस्कार और संवाद बढ़ाने के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और जल संरक्षण को अपनाना चाहिए। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर आत्मनिर्भरता को मजबूत करना और राष्ट्र व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना जरूरी है।

कार्यक्रम में शामिल परिवारों ने मातृ-हस्त भोजन को गौरवपूर्ण अनुभव बताया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि माताओं के हाथों से बना भोजन संस्कारों और पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत करता है। आयोजन से वर्ग में सामाजिक समरसता और पारिवारिक स्नेह का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर