शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु कस्बे के प्रमुख मार्गों पर किया गया भ्रमण
पलसूद बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कस्बा पलसूद में कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एस.डी.एम. राजपुर, एस.डी.ओ.पी. राजपुर, थाना प्रभारी पलसूद, थाना प्रभारी राजपुर तथा नायब तहसीलदार राजपुर मय पुलिस बल के साथ सम्मिलित हुए। फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
अधिकारियों द्वारा नागरिकों से मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया गया। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल द्वारा सतत निगरानी एवं गश्त की व्यवस्था की गई है।
Author: Shabd Agni
.