VISITORS

0 1 2 5 6 0

June 17, 2026 3:45 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 3:45 am

नगर परिषद कुक्षी में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ

पहले दिन 128 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

धार । कुक्षी, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के आदेशानुसार स्थानीय कार्यालय नगर परिषद कुक्षी के प्रांगण में आज से जनकल्याण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ, जो आगामी 18 जून तक निरंतर संचालित किया जाएगा। शिविर के पहले ही दिन नगर विकास और लोक कल्याण से जुड़े विभिन्न विभागों के अमले ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए कुल 128 हितग्राहियों के आवेदनों को प्राप्त किया। इन सभी पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्काल मौके पर ही निराकरण कर उन्हें हितलाभ एवं स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। यह वितरण निकाय प्रमुख एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मयाराम सोलंकी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शिविर में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर परिषद का अमला पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।शिविर के पहले दिन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 128 आवेदनों का शत-प्रतिशत निपटारा किया गया। इसके अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना में सर्वाधिक 36, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 29, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 13, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना में 12 तथा भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत 10 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा के लिए 8 जन्म प्रमाण पत्र, 5 नो ड्यूज प्रमाण पत्र, 4 विवाह पंजीयन, 2 लाड़ली लक्ष्मी योजना, 2 विवादित संपत्ति का हस्तांतरण, 2 नवीन नल कनेक्शन, 2 प्रसूति सहायता योजना, 1 जन्म प्रमाण पत्र में नाम जोड़ने, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 1 विकलांग प्रमाण पत्र का आवेदन प्राप्त कर तत्काल मौके पर ही प्रमाण पत्र व लाभ पत्र जारी किए गए।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर