VISITORS

0 1 7 4 4 2

July 19, 2026 5:01 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर–अबू धाबी सीधी उड़ान सेवा शुरू

यात्रियों और कारोबार को मिलेगा बड़ा लाभ

शब्द अग्नि / इंदौर 

इंदौर से अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इस नई सेवा के शुरू होने से मध्य प्रदेश के यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने के लिए अब दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।

व्यवसाइयों और पर्यटन के लिए लाभदायक होगी नई उड़ान सेवा।

यह उड़ान विशेष रूप से यूएई में रहने वाले भारतीयों, व्यवसायियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है। साथ ही इंदौर और अबू धाबी के बीच व्यापार, निवेश और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

प्रत्यक्ष उड़ान शुरू होने से माल परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे इंदौर के उद्योगों और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। शहर के व्यापारिक संगठनों और यात्रियों ने इस सेवा का स्वागत करते हुए इसे इंदौर के अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर