लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
शब्द अग्नि / इंदौर। हीरानगर इलाके में बीजेपी नेता और मदर लैंड स्कूल के संचालक सुरजीत सिंह बालिया के साथ कम ब्याज पर नया लोन दिलवाने का झांसा देकर लगभग 52 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। मामले में पुलिस ने पिता- पुत्र और एक ज्वेलर्स संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। सुरजीत सिंह की पत्नी ने एलआईजी कॉलोनी स्थित महिंद्रा कोटक बैंक से स्कूल का करंट खाता खुलवाया था और वही इसका संचालन करती थीं। 2022 गोपाल भदौरिया, आरोपी में इसी खाते से 85 लाख रुपए का लोन लिया गया था, जिसकी किस्तें नियमित रूप से जमा हो रही थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी भगवान सिंह भदौरिया और उसका बेटा गोपाल भदौरिया कुछ समय पहले स्कूल संचालक सुरजीत सिंह के संपर्क में आया। सुरजीत ने बताया कि स्कूल के लोन पर ज्यादा ब्याज लग रहा है, तो आरोपी पिता ने कहा कि उसका बेटा गोपाल बैंक ऑफ महिंद्रा की शाखा में असिस्टेंट मैनेजर है। वह कम ब्याज पर नया लोन दिलवा सकता है। गोपाल ने स्कूल के सभी जरूरी डॉक्युमेंट और चेक अपने पास रख लिए और बताया कि बैंक की ओर से नया ओवर ड्राफ्ट (ओडी) लिमिट लोन आया है, जिससे पुराना लोन बंद कर दिया जाएगा और ब्याज कम लगेगा।
गोपाल सभी नए दस्तावेज और कुछ चेक अपने पास ले गया। उसने सुखलिया शाखा में नया अकाउंट खुलवाने की बात कही और लोन की राशि समायोजित करने की बात करते हुए 5 लाख रूपए देने की बात कही। नया लोन जारी होने के बाद पुराने लोन मैसेज आने बंद हो गए। दस्तावेज मांगने पर गोपाल ने 2-3 महीने का समय बताया। लेकिन बाद बैंक से पुराने लोन की वसूली का नोटिस आने पर सुरजीत को पता चला कि गोपाल ने पुराना लोन बंद ही नहीं कराया। इसके साथ ही लोन की रकम में से 47 लाख रुपए शिवम सोनी के जीएम ज्वेलर्स के करंट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि तीनों ने साजिश के तहत इस राशि से दूसरी संपत्तियां खरीदीं। सुरजीत सिंह ने कई बार आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। लगभग 52 लाख रुपए की धोखाधड़ी का पता लगने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिता पुत्र और ज्वेलर्स संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Shabd Agni
.