VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:23 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : ब्रेक के बदले एक्सिलिटर,गुमटी में कार

ड्राइवर ने ब्रेक के बदले दबाया एक्सीलेटर तेज रफ्तार कार चाय की गुमटी में घुसी
इंदौर। रावजी बाजार इलाके में सोमवार रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक MP09-BF-2917 ने पहले एक पैसेंजर ऑटो को टक्कर मारी और फिर चाय की गुमटी में जा घुसी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने यातायात की क्रेन बुलाकर कार निकलवाया और थाने पहुंचाया। पुलिस को आशंका है कि ब्रेक के स्थान पर एक्सीलेटर दबने से हादसा हुआ है। घटना सोनकर धर्मशाला के पास घटी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार जूनी इंदौर की ओर से आई और साइड में खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। इसके बाद कार गुमटी में घुस गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना मिलने पर बीट के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार को उठवाकर थाने पहुंचाया। कार के नंबर के आधार पर पुलिस कार मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर