VISITORS

0 1 0 5 3 4

June 10, 2026 4:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 4:13 am

इंदौर : मां नहाने गई, युवती ने लगाई फांसी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। लसूडिया क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान युवती ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
लसूडिया पुलिस के अनुसार, प्रमिला ( 18 ), पिता जीतू मोरे ने सोमवार देर शाम अपने घर में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे देखा और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रमिला आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहती थी । परिवार को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रमिला की तीन छोटी बहनें और एक भाई है। उसके पिता एक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी चलाते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। भाई-बहन घर के बाहर वाले कमरे में थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर