VISITORS

0 1 8 8 3 7

August 13, 2026 4:43 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : सरकारी संपत्ति बेची, केस दर्ज किया

डीएचएल इन्फ्राबुल्स के तीन डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर
शब्द अग्नि / इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने इंदौर की डीएचएल इन्फ्राबुल्स इंटरनेशनल प्रा. लि. के संचालकों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी ने शासन के पास बंधक रखी हुई संपत्तियों को बिना अनुमति बेच दिया। ईओडब्ल्यू को इस मामले में संतोष सिंह शिकायत क्रमांक 266/2025 मिली थी। जिसके बाद जांच में पता चला कि कंपनी ने कॉलोनी सेल इंदौर में 249 भूखंड बंधक रखे संजीव अनिरुद्ध थे, जिनमें आईकॉनस लैंडमार्क – 01 और 02 प्रोजेक्ट के प्लॉट शामिल थे। नियमों के मुताबिक, बंधक प्लॉटों का स्वामित्व शासन का रहता है और उन्हें मुक्त कराए बिना बेचा नहीं जा सकता। लेकिन जांच में सामने आया कि कंपनी ने बिना अनुमति 15 बंधक भूखंड बेच दिए और उनकी रजिस्ट्री भी अन्य लोगों के नाम कर दी। कंपनी ने न तो भूखंड मुक्त करवाए और न ही अपर कलेक्टर से कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र लिया। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में कंपनी के डायरेक्टरों, संतोष कुमार सिंह, संजीव जायसवाल, अनिरुद्ध देव तथा अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है। एसपी रामेश्वर यादव के मुताबिक, मामले की गहन जांच जारी है और आगे और भी तथ्य सामने आने की संभावना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर