VISITORS

0 1 4 8 1 2

June 28, 2026 7:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 7:57 am

इंदौर : निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या

मर्ग कायम जांच शुरू   
शब्द अग्नि / इंदौर। आजाद नगर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मृतक की पहचान रवि (22) पुत्र सुखराम सेंगर, निवासी पालदा पवनपुरी के रूप में हुई है। । गुरुवार रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा और रिश्तेदार करण को सूचना दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, रवि मूल रूप से टांडा का रहने वाला था और करीब डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में इंदौर आया था। वह अपने भाई अजय के साथ किराए से रहता था। दो दिन पहले अजय माता – पिता से मिलने गांव गया था। गुरुवार को काम से लौटने के बाद रवि कमरे से बाहर नहीं निकला था। रवि किसान परिवार से था। उसके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर