VISITORS

0 0 7 3 5 4

April 25, 2026 8:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 25, 2026 8:52 pm

इन्फ्लुएंसर जतिन इंदौर क्राइम ब्रांच में पेश

भागीरथपुरा पर बनाया था वीडियो
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। सांसद शंकर लालवानी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा सोमवार को क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। पुलिस द्वारा जारी नोटिस के बाद वे इंदौर आए और एडिशनल डीसीपी सहित अन्य अधिकारियों के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान पुलिस ने उनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। जतिन ने भागीरथपुरा में गंदे पानी के मामले को लेकर एक वीडियो बनाया था।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले जतिन मिश्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें इंदौर के सांसद को लेकर टिप्पणी की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मामले में सांसद के प्रतिनिधि ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि वीडियो में की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है और इससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने कामरनस्ट मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने यूट्यूबर जतिन मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और क्राइम ब्रांच की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। नोटिस मिलने के बाद जतिन मिश्रा सोमवार को इंदौर पहुंचे और क्राइम ब्रांच कार्यालय में अधिकारियों के सामने उपस्थित हुए। यहां पुलिस ने उनसे वीडियो बनाने के उद्देश्य और उसमें की गई टिप्पणियों को लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जतिन मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों से माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में वे इस तरह का कोई कंटेंट नहीं बनाएंगे, जिससे किसी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचे। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक जतिन मिश्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वीडियो और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। करीब एक महीने पहले अपलोड किए वीडियो में जतिन ने ग्वालियर और मंदसौर के साथ इंदौर का भी उल्लेख किया है। जतिन ने वीडियो में कहा कि इंदौर पहुंचा तो सांसद मिल गए, बोले जतिन अब आज और रुको कल चले जाना।

हमने उनकी बात मान ली। जब सुबह आने लगा तो सांसद जी बोले जतिन जब चार दिन रुक ही गए हो, तो चार दिन और रुक जाओ। इंदौर की हवा, पानी और स्वच्छता देखो, उसके बाद जाना। हमने कहा सांसद जी आपके इंदौर का दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत हो गई और आप चाहते हैं कि हम भी इंदौर में रहकर इंदौर का पानी पिएं और हमारे घर हमारी लाश वापस जाए। तो सांसद जी ने कहा क्या यार जतिन तुम उन जैसे लोगों के मरने पर अफसोस कर रहे हो। हम तुम्हारे लिए बढ़िया मिनरल वॉटर का प्रबंध कर देंगे। हमने कहा सांसद जी हम रुक नहीं पाएंगे। तो सांसद जी ने कहा रुकना तो पड़ेगा।

वरना दोबारा हमारे इंदौर तरफ दिखाई मत पड़ना। हमने कहा कैसी बात कर रहे हैं सांसद जी बगल में खड़ा सांसद का चम्चा बोला तू सांसद जी से जवान लड़ाएगा। जैसा सांसद जी कह रहे हैं वैसा करो। इसके बाद जतिन ने सांसद शंकर लालवानी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जतिन ने वीडियो में आगे कहा कि जिनके संसद क्षेत्र के लोग मर रहे हों और उन्हें संवेदना व्यक्त करने की तमीज न हो, ऐसे लोग जनप्रतिनिधि बनेंगे। जतिन ने यह वीडियो 11 जनवरी को पोस्ट किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर