जनसुनवाई प्रकरणों को लेकर कलेक्टर गंभीर संबंधित समस्त विभागों को निराकरण के संबंध में निर्देश जारी
शब्द अग्नि / बंटी सोनी
श्योपुर । कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण तत्परतापूर्वक किये जाने के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये गये है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालय से संबंधित प्रकरणों का रिकार्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करेंगे तथा विभाग प्रमुख जनसुनवाई के प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्परता से समय सीमा अर्थात उसी सप्ताह में निराकरण सुनिश्चित करेंगे, प्रकरण की प्रकृति ऐसी हो जिसमें कि अधिक समय लग सकता है तो संबंधित आवेदक सहित जनसुनवाई शाखा के प्रभारी अधिकारी को अवगत करायेगे। जनसुनवाई पोर्टल पर संबंधित अधिकारी का दायित्व होगा कि स्वयं अवलोकन करने के उपरांत ही पोर्टल पर जवाब दर्ज करायें, जवाब असंतुष्ट अपूर्ण होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। ऐसे प्रकरण जो नियमों के अंतर्गत नही है तथा उनका निराकरण किया जाना संभव नही है, तो लिखित में आवेदक को सूचित किया जाये। इसके साथ ही जनसुनवाई शाखा प्रभारी अधिकारी जनसुनवाई के प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे तथा आवेदन एक बार से अधिक आने पर कलेक्टर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लायेंगे, प्रति सप्ताह जनसुनवाई के 20 प्रकरणों की रेंडम समीक्षा की जायेगी।
Author: Shabd Agni
.