VISITORS

0 1 0 5 3 4

June 10, 2026 4:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 4:13 am

हज़ारो लीटर शराब पर चली JCB, 94 लाख कीमत

लंबे समय से वेयर हाउस में रखी थी; आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन में 21 हजार लीटर से अधिक शराब देशी शराब पर बुल्डोजर चलाई गई। 94.72 लाख रुपए कीमत की यह शराब लंबे समय से वेयर हाउस में रखी थी।
नोडल अधिकारी मुकेश रंधावा ने बताया कि आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ने तराना, उज्जैन, खाचरौद, महिदपुर और बड़नगर स्थित देशी मदिरा वेयरहाउस में काफी समय से रखे पुराने एवं अनुपयोगी स्टॉक को नष्ट करने की अनुमति दी थी। मंगलवार दोपहर में समिति के समक्ष एमआर-5 मक्सी रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 2 हजार 367.86 पेटियों में रखी 21 हजार 310.74 बल्क लीटर पुरानी एवं अनुपयोगी देशी मदिरा पर जेसीबी चलाकर नष्ट कर दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर