VISITORS

0 0 9 5 5 2

June 6, 2026 3:32 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 6, 2026 3:32 am

पर्यावरण दिवस पर जेसीआई ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जेसीआई श्योपुर एवं योग साधकों ने किया वृक्षारोपण

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेसीआई श्योपुर द्वारा हजारेश्वर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिविर से जुड़े योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नीम एवं पीपल जैसे अधिक ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध वातावरण के साथ-साथ शुद्ध वायु भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे वृक्ष लगाए गए हैं जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इन पौधों से योग कक्षा में आने वाले साधकों तथा पार्क में भ्रमण करने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध वायु प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में जेसीआई श्योपुर अध्यक्ष जेसी जितेंद्र गर्ग, सचिव जेसी राहुल गुप्ता, योग शिक्षक दिनेश साहू, चतुर्भुज मोदी, गायत्री प्रजापति, मंजू गोयल, नरेंद्र राठौड़, कृष्णा शर्मा, मिथिलेश गोयल सहित अनेक योग साधक एवं जेसी सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जेसीआई श्योपुर द्वारा निःशुल्क 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नियमित योग कक्षा का समय प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित है, जिसमें नगरवासी बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। जैसा हो रोग, वैसा करें योग” तथा “एक पेड़ – अनेक पीढ़ियों का जीवन” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर