VISITORS

0 1 2 6 3 2

June 17, 2026 1:58 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 1:58 pm

वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुशवाह बने भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय पत्रकार संघ को मिला सशक्त नेतृत्व
शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) ने संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुशवाह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एआईजे के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री द्वारा यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह की अनुशंसा पर की गई।
श्याम कुशवाह वर्तमान में भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, निष्पक्ष लेखनी, निर्भीक पत्रकारिता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।


पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका
श्री कुशवाह ने अपने पत्रकारिता जीवन में सदैव सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। वे पत्रकारों की एकता, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। उनकी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है


बधाइयों का लगा तांता
इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले एवं प्रदेश भर के पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने श्री कुशवाह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा प्रभावी ढंग से की जाएगी।


संगठन को मिलेगा नया आयाम
प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि श्याम कुशवाह जैसे अनुभवी और जमीनी स्तर से जुड़े पत्रकार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर