,प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में बैतूल के पत्रकारों को मिला गौरव सम्मान
शब्द अग्नि / सचिन जैन
बैतूल। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति में इंदौर में आयोजित 38वें पत्रकार गौरव सम्मान समारोह में बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार कामरेड कुंदन राजपाल और पत्रकार सुश्री काजल कुमरे को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इंदौर से प्रकाशित दैनिक क्राइम दर्पण एवं दैनिक तिमिर किरण समाचार पत्र समूह के संयुक्त तत्वावधान में 7 जून को इंदौर के रीगल चौराहा स्थित प्रीतम लाल दुआ सभागृह में पत्रकार गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पत्रकारों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार कामरेड कुंदन राजपाल एवं पत्रकार सुश्री काजल कुमरे को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई दी।
Author: Shabd Agni
.