VISITORS

0 1 8 8 3 3

August 13, 2026 3:29 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मोहाली : कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

 

शब्द अग्नि / मोहाली। पंजाब में मोहाली के सोहाना में सोमवार को चलते कबड्डी मैच के बीच में फायरिंग हो गई। बोलेरो सवार लोगों ने गोलियां चलाईं। इसमें कबड्डी टूर्नामेंट को प्रमोट कर रहे खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के सिर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी कर कहा- शाम 6 बजकर 5 मिनट पर कबड्डी खिलाड़ी को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी । राणा बलाचौरिया की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने खिलाड़ी के पास आए थे। इसी दौरान फायरिंग कर दी। हमले की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर