संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों बधाई दी
शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी
खरगोन। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद समाज और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को आवाज देने के उद्देश्य से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हुए कमलेश पटेल (फौजी) को भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) द्वारा जिला संयोजक, खरगोन नियुक्त किया गया है पत्रकार हितों के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं जनसेवा के कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है यह नियुक्ति प्रदेश संयोजक आमिर शेख के प्रस्ताव, जिलाध्यक्ष प्रकाश भावसार की अनुशंसा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के निर्देश तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह की सहमति से की गई है कमलेश पटेल ने भारतीय सेना में रहकर वर्षों तक देश की सेवा की है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पत्रकारिता को जनहित और ग्रामीण विकास का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, आमजन की आवाज और जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाना तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करना है। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों को एकजुट करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे कमलेश पटेल की नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
Author: Shabd Agni
.