VISITORS

0 1 4 7 9 9

June 28, 2026 12:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 12:47 am

उज्जैन में टोल कर्मचारी पर चाकू से हमला

चकरावदा टोल प्लाजा पर बिना पैसे दिए निकल रहे थे, रोका तो करने लगे विवाद
शब्द अग्नि। उज्जैन – नागदा रोड पर स्थित चकरावदा टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी पर हमला हुआ है। यह घटना 6-7 जनवरी की रात करीब 2:10 बजे हुई, जिसमें टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज अब सामने आए हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, उन्हेल से उज्जैन की ओर जा रही एक टाटा टिगोर कार में सवार चार युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने पहले कर्मचारियों से बहस की। कुछ देर बाद कार चालक सीट पर बैठा एक युवक नीचे उतरा और टोल कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कार की पिछली सीट पर बैठे अन्य युवक भी नीचे उतरे और टोल कर्मचारी अरुण पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की और फिर अपनी कार में बैठकर उज्जैन की ओर फरार हो गए।
बिना टोल दिए निकलना चाह रहे थे
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए निकलने का प्रयास कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने उनके वाहन को रोका तो युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी अरुण की पीठ, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और गर्दन पर टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद, पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर