VISITORS

0 1 8 9 6 0

August 14, 2026 2:28 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कुबेरेश्वरधाम श्रद्धालु की स्टेशन पर मौत

सीहोर में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, अचानक गिरे, सीपीआर भी नहीं बचा सकी जान
शब्द अग्नि न्यूज़ । सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष उत्सव से लौट रहे एक श्रद्धालु की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान उज्जैन जिले के नागदा निवासी 67 वर्षीय शंकर दास चांदनी के रूप में हुई है। घटना सीहोर रेलवे स्टेशन की है, जहां वे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे शंकर दास चांदनी सीहोर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान वे अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें गिरता देख स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के तौर पर सीपीआर दिया, ताकि उनकी धड़कनें वापस लाई जा सकें। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर