VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:11 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। जवाहर टेकरी वाइन शॉप के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार ने पैदल घर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब साढ़े बारह बजे उसकी मौत हो गई। चंदन नगर पुलिस ने बताया कि किशन (55) पुत्र भावसिंह बंजारा की बाइक से टक्कर के बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वह पेशे से मजदूर था। सुबह वह गाड़ी खाली करने गया था और वहां से वापस घर की ओर आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। किशन के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसके परिवार में दो बेटे हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर