VISITORS

0 1 8 8 4 0

August 13, 2026 7:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

उज्जैन : मंदिर में 24 घंटे मिलेगा लड्डू प्रसाद

रात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति ने की नई व्यवस्था

शब्द अग्नि / उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब भक्तों को 24 घंटे लड़ भोग प्रसाद मिलेगा। मंदिर प्रबंध समिति ने श्री हरसिद्धि मंदिर के पास स्थित पद्मभूषण पं. सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास के बाहर यह सुविधा शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर भगवान का बेसन और रागी से बना लड्डू प्रसाद किसी भी समय प्राप्त कर सकेंगे। यह निर्णय दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि पहले प्रसाद काउंटर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक ही संचालित होते थे। रात्रि में दर्शन के लिए आने वाले कई श्रद्धालु समय की कमी के कारण प्रसाद नहीं ले पाते थे । भक्तों की आस्था और सुविधा को देखते हुए अतिथि निवास के समीप यह नया काउंटर 24 घंटे खुला रहेगा। इससे रात्रि में आने वाले भक्तों को भी आसानी से लड्डू प्रसाद उपलब्ध हो सकेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर