VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:40 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ

एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों के प्रति जन-जागरूकता

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय, बालाघाट से किया गया। अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार तथा संक्रमण से जुड़े भ्रम और भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. परेश, डॉ. प्रियव्रत सोनकर (RMO), डॉ. सुषमा गोयल (Medical Officer), ART की डॉ. मीनल नागपुरे सहित NACO एवं NACP के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों एवं NACP स्टाफ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से एचआईवी की रोकथाम, यौन जनित रोगों के प्रति सतर्कता, समय पर HIV/STI screening एवं testing कराने तथा आवश्यकता होने पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं से एचआईवी/एड्स संबंधी सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य “जागरूकता, जांच, उपचार और भेदभाव-मुक्त समाज” की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर