VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:49 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सिंगरौली : जिले में बिगड़ रहा ला एंड ऑर्डर

दो शराब ठेकेदारों में तनातनी

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरोली / जिले के माँडा थाना क्षेत्र के रजमिलान में दो शराब ठेकेदारों एवं उनके गुर्गो के मध्य हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने में लगी है और पुलिस ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया है वही एक पक्ष गौरव सिंह मेदांता में भर्ती है और उनके अन्य साथी निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे हैं

ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग 

गौरव सिंह के समर्थको द्वारा कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक सियाज के एम को ज्ञापन सौंपा गया और कहा कि पुलिस कार्यवाही में लापरवाही कर रही है वहीं इस गंभीर घटना होने के बाद भी मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर रही है उचित कार्यवाही की जाए तो वहीं दूसरी ओर जनपद सदस्य रिशु सिंह ने कहा है कि गौरव सिंह और कुछ अन्य लोगों ने फोन पर धमकी देने के बाद रात को 1:00 बजे घर में घुसकर मारपीट करने आए थे जिसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है और वहां मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव किया है अन्य किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की है राजनीतिक द्वेष से झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है फिलहाल देखना यह होगा कि पुलिस की एसआईटी टीम घटना के हर बिंदुओं की जांच कर क्या कार्यवाही करती है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर