VISITORS

0 1 0 5 4 5

June 10, 2026 7:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 7:08 am

खेत में पत्नी-बच्चों को छोड़ घर आया, फांसी लगाई

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। गांधी नगर इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम को पत्नी और बच्चे जब खेत से लौटे, तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। किसान खेत से लाइट सुधारने का कहकर घर आ गया था । पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
गांधीनगर पुलिस के अनुसार, जम्मूडी हप्सी में रहने वाले किसान अर्जुन (35), पुत्र रामरतन मकवाना ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगा ली। अर्जुन की पत्नी और बेटी करीब 7 बजे घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। बड़े भाई को बुलाया गया और दरवाजा खोलने पर अर्जुन की सांसें चल रही थीं। उसे गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन के परिवार वालों ने बताया कि वह शुरू से खेती-किसानी करता था । उसका एक बेटा और एक बेटी है, जो घटना के समय पत्नी के साथ खेत पर थे। आसपास के लोगों ने भी शाम के समय उसे लाइट सुधारते हुए देखा था । अर्जुन के माता-पिता धार में रहते हैं, जहां उसकी मां का उपचार चल रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर