VISITORS

0 0 9 9 0 6

June 8, 2026 7:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 7:50 am

रायसेन : बाड़ी, गांव-गांव पहुंच रही शराब की खेप

कैमरे में कैद हुई सप्लाई की जीप, बोलेरो वाहन शराब की पेटियां ढोते हुए दिखाई दे रही है।

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी

रायसेन . बाड़ी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर एक बार फिर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में कथित रूप से एक बोलेरो वाहन शराब की पेटियां ढोते हुए दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह वाहन अक्सर बाड़ी स्थित शराब दुकान के सामने खड़ा देखा जाता है और मौका मिलते ही शराब की पेटियां भरकर गांव-गांव सप्लाई करने निकल पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब क्षेत्र में खुलेआम शराब की खेप वाहनों के जरिए पहुंचाई जा रही है, तब आबकारी विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर आबकारी विभाग शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की भूमिका में है या फिर सब कुछ जानते हुए भी चुप है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शराब और नशे की बढ़ती लत से परेशान महिलाओं ने कई बार सडकों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। परिवारों के टूटने, युवाओं के भविष्य बर्बाद होने और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। अब ग्रामीणों ने खुद सबूत जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है। कई गांवों में लोगों ने कथित रूप से शराब से भरे वाहनों के वीडियो बनाकर प्रशासन को सौंपे हैं। उनका कहना है कि जब शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो

महिलाओं का विरोध भी बेअसर

मजबूरी में कैमरे को ही गवाह बनाना पड़ा। ग्रामीण रामविलास अहिरवार, सुरेश वर्मा, जितेंद्र सिंह का आरोप है कि आबकारी विभाग उन लोगों पर तो तुरंत कार्रवाई कर देता है जो विभाग के संपर्क में नहीं होते। मोटरसाइकिल पर कुछ बोतलें ले जाते मिले व्यक्ति पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया जाता है, लेकिन जब लाखों रुपए की शराब से भरे चार पहिया वाहनों के वीडियो सामने आते हैं तो मामला जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

दो माह पहले हुआ था एरिया बंटवारे का समझौता

क्षेत्र में यह भी चर्चा जोरों पर है कि करीब दो माह पहले शराब कारोबारियों के बीच आबकारी विभाग की मौजूदगी में कथित रूप से एक समझौता कराया गया था, जिसमें अलग-अलग कारोबारियों के लिए क्षेत्र निर्धारित कर दिए गए। आरोप है कि इसके बाद से शिकायतों का अंबार लगने के बावजूद किसी बड़े शराब ठेकेदार या सप्लायर पर कार्रवाई नहीं हुई।

जांच करेंगे

करेंगे। इस संबंध में आपसे जानकारी मिली है जांच कर कार्यवाही

सुनील कुमार मीणा, आबकारी अधिकारी बरेली

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर