कचनी शराब दुकान का मैनेजर और अंतर्राज्यीय तस्कर मृत्युंजय जायसवाल छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी
सिंगरौली–सिंगरौली मध्यप्रदेश से अवैध शराब लेकर छत्तीसगढ़ में घुस रही बोलेरो ने जवानों को कुचलने की कोशिश की, बैरियर तोड़कर फरार हुई गाड़ी छोड़कर आरोपी भाग निकले, लेकिन साइबर ट्रैकिंग और पुलिस की लगातार निगरानी ने आखिरकार पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। बलरामपुर-रामानुजगंज अवैध शराब तस्करी के एक सनसनीखेज मामले में रघुनाथनगर और बलांगी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेढ़ महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह था मामला
मामला 22 अप्रैल 2026 का है, जब बोलेरो क्रमांक CG 15 A 6984 का चालक मध्यप्रदेश के बैढ़न से अवैध शराब लेकर रघुनाथनगर की ओर आ रहा था। तुगवा बैरियर पर तैनात जवानों ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय बैरियर को टक्कर मार दी और जवानों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश करते हुए तेज रफ्तार में भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना रघुनाथनगर और चौकी बलांगी पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस दबाव बढ़ता देख चालक रघुनाथनगर पहुंचने से पहले एक बंद पेट्रोल पंप के पास कच्चे रास्ते में बोलेरो को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। मामले में चौकी बलांगी में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109, 124(6) बीएनएस तथा थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Author: Shabd Agni
.