VISITORS

0 1 4 9 9 7

June 30, 2026 12:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 12:34 pm

लोडिंग वाहन ने बाइक और एक्टिवा को मारी टक्कर

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | भंवरकुआ इलाके में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था ।
पुलिस के मुताबिक यह घटना आईटी पार्क के पास हुई। टाटा एस वाहन ने पीछे से दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मारी। मौके पर पहुंचे बीट के जवानों ने घायलों को ऑटो रिक्शा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। हादसे में 55 वर्षीय भागीरथ शुक्ला के सिर में चोट लगी है। उनकी तबीयत गंभीर है। वे खंडवा रोड स्थित कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट्र में चौकीदार हैं। वे चेतना को कोटक महिंद्रा बैंक की नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने के लिए ले जा रहे थे। उनकी बेटी चेतना शुक्ला ( 21 ) के भी सिर में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर नशे में था। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस हादसे में एक युवक के सिर में भी चोट आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। फिलहाल पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कराने की बात कह रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर