शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह- तेंदूखेड़ा में लोककल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, तेंदूखेड़ा एसडीएम सी.जी. गोस्वामी, जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी, तहसीलदार विवेक व्यास, बीएमओ डॉ. अशोक बरोनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.