VISITORS

0 1 4 9 6 1

June 30, 2026 12:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 12:22 am

खंडवा : विवाह कर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा,

प्रेमिका नाबालिग निकली तो प्रेमी को हो गई जेल
शब्द अग्नि न्यूज़ /  खंडवा। युवक से प्रेम संबंध में एक प्रेमिका ने अपना घर छोड़ दिया। शादी करने के लिए दोनों एक दूसरे के साथ चल दिए । लड़की घर पर नहीं मिली तो स्वजन ने आसपास ढूंढना शुरू किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परेशान होकर स्वजन ने लड़की की गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। इसी बीच प्रेमी जोड़ा विवाह कर थाने पहुंच गया। यहां दोनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने दोनों के दस्तावेज देखे तो लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। ऐसे में युवक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में
केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपित के कब्जे से नाबालिग को दस्तयाब कर पुलिस ने स्वजन के सुपुर्द किया। मामला रामेश्वर चौकी क्षेत्र का है। यहां आठ जनवरी को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर ले गया है। रामेश्वर चौकी पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच शुक्रवार को एक युवक 21 वर्षीय पिकेश पुत्र राजेश निवासी सुदामापुरी खंडवा अपनी प्रेमिका को लेकर चौकी पहुंचा। यहां दोनों ने बताया कि हमने प्रेम विवाह किया है। बालिका की गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। ऐसे में दोनों के दस्तावेज चैक किए गए। जिसमें बालिका की उम्र कम पाई जाने पर आरोपित पिंकेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर