VISITORS

0 0 7 4 3 6

May 14, 2026 6:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 6:19 am

मध्य प्रदेश : एसआईआर की तारीख बढ़ी

एमपी में एसआईआर की तारीख बढ़ी चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
शब्द अग्नि / भोपाल। मध्य प्रदेश में एसआईआर का गुरुवार को अंतिम दिन था। चुनाव आयोग ने एक बार फिर से तारीख बढ़ा दी है। एमपी में एसआईआर की अंतिम तारीख अब 23 दिसंबर तक हो गई है। इस दिन तक बीएलओ को आप अपना दस्तावेज जमा कर सकते हैं। अभी कई जगहों से यह शिकायत आ रही थी कि हमारे दस्तावेज जमा नहीं हैं। ऐसे में लाखों लोगों के नाम कट सकते थे।
11 दिसंबर की जगह अब अब यह 23 दिसंबर है
मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने एक बार फिर से एसआईआर की तारीख बढ़ा दी है। पहले 11 दिसंबर अंतिम तारीख थी। अब यह 23 दिसंबर है। इसके बाद सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। एमपी में एसआईआर के दौरान लाखों नाम कटने की आशंका है। खासकर जिनके पास 2003 के एसआईआर के अनुसार दस्तावेज नहीं हैं। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होना था। इस सूची में मृत जगह बदलने वाले और दो नाम वालों का नाम कट सकता था। बड़े शहरों में इसकी अधिक संभावना थी । समय कम होने की वजह से बीएलओ को भी परेशानी हो रही थी। अब बीएलओ के साथ-साथ लोगों को भी लंबा समय मिल गया। 12 दिनों के अंदर दस्तावेज जमा कर सकते हैं। गौरतलब है कि एसआईआर कार्य पूरे होने के बाद पहले प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद जिन लोगों को आपत्ति होगी, उनकी बातें सुनी जाएगी या फिर उसका निवारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि गरीबों के नाम काटे जा रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग इसे खारिज करता रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर