VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:54 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

हनुमान मंदिर में महायज्ञ और भंडारा सम्पन्न

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खेड़ापति हनुमानजी मंदिर लावन में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन व भंडारा सम्पन्न

उमाकान्त शर्मा करैया

भिण्ड।अटेर क्षेत्र के ग्राम लावन में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खेड़ापति सरकार हनुमान जी महाराज के दरबार में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ। मंदिर के महंत श्री श्री 108 जगदेवानंद जी महाराज के सानिध्य में सम्पूर्ण हुआ।तथा विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें भिण्ड शहर के अलावा दूर दूर से आए विद्वानों द्वारा जिसमें कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य रामस्वरूपाचार्य जी महाराज एवं श्रीराम कथा का रसपान करवाया गया। जिसमें श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के परीक्षित खेड़ापति सरकार हनुमानजी महाराज के सानिध्य में पूर्ण हुआ।पूज्य स्वामी जी जगदेवानंद जी महाराज ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि खेड़ापति सरकार मंदिर पर आयोजित श्रीराम महायज्ञ में आयोजित भंडारे में सभी लोग अपना अपना सहयोग प्रदान करें।तथा हनुमानजी महाराज के मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाएं ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर