VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:32 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली जिले के थाना सरई क्षेत्र की निवास चौकी अंतर्गत स्थित कैलाश मोटर्स के गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को रात करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
घटना में गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में ऑटोमोबाइल सामान व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। गोदाम संचालक राम कैलाश साह, जो भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं, ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर