VISITORS

0 1 4 9 7 4

June 30, 2026 8:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 8:00 am

दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, संबंध बनाए

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में उसके परिचित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आरोपी ने युवती से नाबालिग अवस्था में भी संबंध बनाए थे। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, इलाके में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर शनिवार को रितिक कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। उसने बताया कि 2022 में उसकी पहचान रितिक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। रितिक ने उससे शादी करने का वादा किया था। पीड़िता ने बताया कि जुलाई 22025 में आरोपी उसे अपने दोस्त रमन के कमरे पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर माह में लिबोंदी क्षेत्र में अपने एक अन्य दोस्त के कमरे पर ले जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी करीब अलग अलग जगह पर ले जाकर 6 बार उसके साथ रेप कर चुका है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर