VISITORS

0 1 2 5 5 2

June 17, 2026 2:26 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 2:26 am

मलेरिया जागरूकता रथ को हरी दिखाकर किया रवाना

शब्द अग्नि/ जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण माह जून 2026 के अंतर्गत जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न विकासखंडों में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय श्योपुर से मलेरिया जागरूकता रथ को सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल एवं समाजसेवी अरुण ओसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करेगा तथा रथ में मलेरिया जांच एवं आवश्यक उपचार सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जिले में आयोजित सभी गतिविधियों के माध्यम से समुदाय को स्वच्छता बनाए रखने, घर एवं आसपास जलभराव रोकने, पानी की टंकियों एवं कूलरों की नियमित सफाई करने, मच्छरदानी के उपयोग तथा बुखार होने पर तत्काल जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में नियमित भ्रमण, लार्वा सर्वे तथा बुखार पीड़ित व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।जिला मलेरिया विभाग द्वारा बताया गया कि सामुदायिक सहभागिता एवं सतत जन-जागरूकता के माध्यम से मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर