VISITORS

0 1 2 2 6 6

June 15, 2026 3:28 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:28 pm

मलेरिया जागरूकता रथ किया रवाना

मलेरिया निरोधक माह का किया शुभारंभ

शब्द अग्नि / बैतूल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जून को मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े द्वारा मलेरिया जागरूकता रथ को कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले में विभिन्न विकासखंडों के चयनित ग्रामों में भ्रमण करेगा। एक जून से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह के दौरान यह जागरूकता रथ ग्रामों में जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति सचेत करेगा। रथ द्वारा मलेरिया जागरूकता माह के दौरान मलेरिया से बचाव के साधनों से भली भांति अवगत कराया जाएगा, साथ ही मच्छरदानी के उपयोग के लिये लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जागरूकता रथ में बुखार रोगियों के रक्त के नमून लेकर जांच एवं मलेरिया पाए जाने पर उपचार की पूर्ण सुविधा उपलब्ध है।
मलेरिया जनजागरण रथ को रवाना करने के उपरांत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाड़े ने बताया कि पूर्व वर्षो में मलेरिया के केसो की संख्या बहुता ज्यादा होती थी, वर्तमान में यह संख्या न्यूनतम है, स्वास्थ्य विभाग एवं जनसहयोग से मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में भारी सफलता मिली है। मलेरिया रथ हर ब्लाक में जाकर जागरूकता संदेश देगा। उन्होंने बताया कि वर्षाकाल प्रारंभ होने के साथ-साथ मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है, जगह-जगह पानी इकठ्ठा होने से मच्चरों की बहुतायत संख्या हो जाती है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनमानस को संदेश देंगे कि मलेरिया से बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाए।
सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने आमजन से अपील है कि मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी इकठ्ठा न होने दें, गमले, टायर, कूलर, टांके, टूटे बरतनों में पानी इकठ्ठा न होने दें। पानी की टंकी और ड्रम को ढक कर रखें। शुभारंभ कार्यक्रम में डीपीएम डॉ विनोद शाक्य, जिला मलेरिया अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत, प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती मधुमाला शुक्ला,कार्यालयीन एवं मलेरिया कार्यालय स्टाफ, शहरी क्षेत्र स्टाफ मौजूद रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर