VISITORS

0 1 4 7 5 8

June 27, 2026 9:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 9:32 pm

खाड़ी देशो में युद्द जैसे हालत, कई भारतीय फंसे

मीटिंग चल रही थी तभी धमाका हुआ.., पता चला- बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला
शब्द अग्नि न्यूज़ । रतलाम / उज्जैन। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमलों के बाद खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दुबई, शारजाह और अबूधाबी के एयरपोर्ट बंद होने से रतलाम के गौरव पारिख, बोहरा समाज के प्रवक्ता सलीम आरिफ और उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी विकास शर्मा वहां फंस गए हैं।
ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण उनके परिजन यहां गहरे संकट और चिंता में हैं। गौरव के पिता एडवोकेट सुनील पारिख और विकास के भाई आशीष पुजारी लगातार वीडियो कॉल के जरिए अपनों का हाल जान रहे हैं। सभी को अब उड़ानों के देवारा शुरू होने और अपनों की सुरक्षित वतन वापसी का बेसब्री से इंतजार है। रतलाम के गौरव पारिख सेलिब्रिटी मैनेजमेंट मीटिंग के लिए दुबई के डाउन टाउन में रुके हैं। गौरव ने बताया कि जहां वे ठहरे हैं, वहां से महज 3 किमी दूर बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। जोरदार धमाके के बाद बिजली गुल हो गई। उनके पिता एडवोकेट सुनील पारिख रात भर सो नहीं पाए और हर आधे घंटे में बेटे का हाल जानने कॉल कर रहे हैं।
बाजार में घूमते समय दिखीं मिसाइलें, दोस्त के घर ली सुरक्षित शरण बोहरा समाज के प्रवक्ता सलीम आरिफ कुवैत के खेतान में फंसे हैं। वे 27 फरवरी को घूमने हुआ कुवैत पहुंचे थे। सलीम ने बताया कि 28 फरवरी को बाजार में घूमते समय उन्होंने आसमान में दो मिसाइलें गुजरती देखीं। हमलों की खबर मिलते ही वे तुरंत दोस्त के घर लौट आए। हालांकि उन्होंने फोन पर परिजनों को सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन फिलहाल वापसी का रास्ता बंद है। फ्लाइट में बैठने के बाद हुई निरस्त, बुर्ज खलीफा क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में ज्योतिष सम्मेलन में गए थे। 28 फरवरी को वापसी के लिए वे फ्लाइट में बैठ चुके थे, लेकिन ढाई घंटे बाद उड़ान निरस्त कर दी गई। उनके भाई आशीष पुजारी ने बताया कि बुर्ज खलीफा क्षेत्र में धमाकों के कारण विकास को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। वहां फिलहाल कर्फ्यू जैसे हालात हैं और एयरपोर्ट खुलने की जानकारी नहीं है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर